उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना आवेदन और पात्रता

UP Kanya Sumangla Yojana 2026 mksy.up.gov.in कन्या सुमंगला योजना Uttar Pradesh Kanya Sumangla Yojana 2026 free education for 6th 8th 10th 12th Class girl child MKSY UP Sumangla Yojana Scheme 2 lakh Rs for 21 Year Girl Kanya Sumangla Yojana kya hai

UP Kanya Sumangla Yojana 2026

नवीनतम अपडेट :-  अच्छी खबर.  उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना kanya sumangla yojana के लिए आवेदन / पंजीकरन शुरू हो गए है। इसके अंतर्गत सरकार किसी भी परिवार मे बेटी पैदा होने पर उसे शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देगी। कन्या सुमंगला योजना के लिए लोग आधिकारिक वैबसाइट mksy.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Uttar Pradesh Sumangla Yojana 2026 की अधिक जानकारी नीचे पेज पर पर सकते है।

UP Kanya Sumangla Yojana | कन्या सुमंगला योजना के लाभ और मुख्य बातें

  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म होने से लेकर उसकी पढ़ाई और उच्च शिक्षा के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी.
  • इस योजना से बेटियों को पढ़ा लिखाकर आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।.
  • उन्होंने कहाँ उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के बाद अब किसी परिवार में बेटी के जन्म होने पर दुख नहीं होगा। क्योकि अब सरकार उसकी पढ़ाई का खर्च संभालेगी।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रु का प्रावधान हुआ है।
  • इस योजना से बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर तो बदेगा ही, लेकिन साथ मे उनका भविष्य भी उज्जवल होगा।
  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन के स्तर

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 6 श्रेणियों में निम्नवत् लागू की जायेगी:-

प्रथम श्रेणी:- नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

द्वितीय श्रेणी:- वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2019 से पूर्व न हुआ हो, को रू 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

तृतीय श्रेणी:- वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 3000  रू0 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

चतुर्थ श्रेणी:- वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 3000 रू0 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

पंचम श्रेणी:- वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 5000  रू0 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

षष्टम् श्रेणी:- वह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को 7000 रू0 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

  • कन्या सुमंगला योजना UP Sumangla Yojana 2026 के लिए उसके जन्म से ही पात्र माना जाएगा।
  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3.00 लाख रु0 हो।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • लाभार्थी के परिवार का आकार (साईज)-परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।

UP Kanya Sumangla Yojana | कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

श्रेणी का प्रकार श्रेणी के अनुसार जरूरी दस्तावेज़
प्रथम श्रेणी : बालिका के जन्म होने पर 5000 रू0 एक मुश्त बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
जन्म प्रमाणपत्र
द्वितीय श्रेणी : वह बालिकायें जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2019 से पूर्व न हुआ हो, को 2000 रू0 मिलेगा बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
टीकाकरण कार्ड
तृतीय श्रेणी : कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 3000 रू0 एक मुश्त बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
कक्षा पहली के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी (वैकल्पिक)
चतुर्थ श्रेणी : कक्षा छः में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 3000 रू0  एक मुश्त बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी (वैकल्पिक)
पंचम श्रेणी : कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 5000 रू0 एक मुश्त बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी (वैकल्पिक)
षष्टम् श्रेणी : ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 10/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो।  7000 रू0  एक मुश्त बालिका की नवीनतम फोटो
आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो
निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र
10/12 वीं प्रमाण पत्र / मार्क शीट
संस्था की आईडी
डिग्री / डिप्लोमा में प्रवेश शुल्क रसीद
आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी (वैकल्पिक)

Kanya Sumangla Scheme Form | कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म

  • UP Kanya Sumangla Yojana आवेदन फार्म खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, कन्या सुमंगला पोर्टल से प्राप्त किए जा सकते हैं। कन्या सुमंगला योजना  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए सरकार ने पोर्टल जारी किया है। इसकी लिंक नीचे दी गयी है।

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करे।

कन्या सुमंगला योजना की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

नोट– कुछ समय पहले केन्द्र सरकार ने भी एसी ही एक योजना सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। जिसमे लड़की के 10 साल की होने तक सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोला जा सकता था। इस योजना मे 14 साल तक पैसे जमा किए जाने होते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

आशा है आपको हमारे द्वारा की गयी उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना Sumangla Yojana Uttar Pradesh की जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप इस योजना से संबधित कोई सवाल पूछना चाहते है तो नीचे कमेन्ट बॉक्स मे लिखे हम जल्दी ही आपको उचित जानकारी देंगे।

Leave a Comment

Disclaimer

दोस्तों, SarkariYojana.net सरकारी वेबसाइट नहीं है और न ही किसी मंत्रालय से जुड़ी है। यह Sarkari Yojana ब्लॉग सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देता है। हम सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, पर त्रुटि संभव है। किसी भी कार्य से पहले आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें। असुविधा के जिम्मेदार हम नहीं होंगे। इस वेबसाइट पर प्रकाशित योजना की जानकारी, नोटिफिकेशन, पात्रता, दस्तावेज़, अंतिम तिथि और अन्य सामग्री केवल जानकारी के लिए है, इसे कानूनी या आधिकारिक दस्तावेज़ न माना जाए। किसी भी योजना में फॉर्म भरने से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ज़रूर सत्यापित करें। हम किसी भी गलती, चूक या नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे।